रतलाम। स्वाति शर्मा पति रोहित शर्मा द्वारा उनकी माताजी का मोतियाबिंद आपरेशन के दौरान निधन हो जाने के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.एम.एस. सागर ने प्रकरण की विधिवत जांच करवाकर फ्रीगंज रोड रतलाम स्थित विमल नैत्रालय का सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी पंजीयन निरस्त कर दिया है।