BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2025, 11:10 am
KHABAR : शिक्षा विभाग को 27 बर्ष तक सेवाएं देने के बाद आज हुई सेवानिवृत्त, शिक्षिका मीना जैन को दी गई भव्य विदाई, पढे़ मुकेश प्रजापति की खबर

Share On:-

खनियांधाना। शिक्षा विभाग में समर्पण और निष्ठा की मिसाल बनीं शिक्षिका मीना जैन को उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर भव्य विदाई दी गई। एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मुड़िया में आयोजित इस सेवानिवृत्त समारोह में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ,विद्यालय परिवार के शिक्षक , छात्रों और जनप्रतिनिधी सहित गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर पडरिया और बीआरसी संजय भदौरिया रहे कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती बंदना और गणेश बंदना से की गई जिसके उपरांत अतिथियों का स्वागत किया गया फिर सेवानिवृत्त शिक्षिका के कार्यकाल पर उद्बोधन हुआ जिसमें समर्पण और संघर्ष की प्रेरणादायक गाथा मीना जैन ने अपने पूरे शिक्षण कार्यकाल में कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। शिक्षा विभाग के बीआरसी संजय भदौरिया ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने परिवहन समस्याओं और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने कार्य को सर्वाेपरि रखा। खनियांधाना से आलम पिपरौदा के लिए एकमात्र बस सुबह 6 बजे चलती थी, जिसका लौटने का समय निश्चित नहीं होता था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वर्षों तक अपनी सेवाएँ जारी रखीं।


शिक्षा विभाग ने दिया सम्मान इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर पडरिया ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान अमूल्य है और वे भावी शिक्षकों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी साथ ही उनके आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह में झलकी सांस्कृतिक छटा इस विशेष अवसर पर छात्राओं ने स्वागत वंदन गीत गाया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग ने श्रीमती मीना जैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


यह विदाई सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि एक युग का समापन था, जिसमें शिक्षा के प्रति निष्ठा और समर्पण का अनुपम उदाहरण देखने को मिला।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE