BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2025, 12:32 pm
KHABAR : संचय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सहकारी सोसायटी मनासा-रामपुरा-नीमच का अनूठा प्रयास,  प्लॉस्टिक हटाओ जीवन बचाओ मुहिम शुरू, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। पर्यावरण प्रदूषण की मुख्य वजह प्लास्टिक और पॉलिथीन है जो हमारे मनासा शहर और पूरे देश के लिए एक विकट समस्या बन गया है, जिसकी वजह से मानव जीवन विनाश की ओर बढ़ रहा है।

वजह है इसका डिस्पोज़ ऑफ या डिग्रेड नहीं होना है। जिससे आप इसे जितने भी दिन रखें ये प्राकृतिक रूप से नष्ट नहीं होता जिसका खामियाजा हमारे वातावरण को और हमें झेलना पड़ता है। इससे बचने के लिए अभी पूरे विश्व में नो प्लास्टिक की मुहिम चल रही है। इस मुहिम में हमारा नीमच जिला भी पीछे नहीं है और न ही हमारा शहर मनासा ऐसे में इस महा विनाशकारी प्लास्टिक से बचाने के लिए नगर परिषद सहित जिला प्रशासन के द्वारा लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नित्य नए प्रयोग किये जा रहे हैं इन्ही के चलते नगर की संचय कोऑपरेटिव सोसाइटी की शाखा मनासा, रामपुरा एवं नीमच में प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ के नारे के साथ नगरवासियों सहित खाता धारकों में कपड़े की 5000 थैलियों का वितरण कर लोगों को पर्यावरण एवं अमानक पॉलिथीन के उपयोग न करने के प्रति जागरूक करने का एक छोटा सा प्रयास चैत्र शुक्ल एकम नववर्ष से शुरुआत किया है। इसके साथ ही संचय कोऑपरेटिव सोसाइटी के कार्यकर्ताओ द्वारा प्लास्टिक पॉलिथीन से होने वाले नुकसान और विनाश के बारे में बताकर इसका उपयोग ना करने की अपील की जा रही है और साथ ही प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग ना करने की शपथ भी दिलाई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE