BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2025, 12:43 pm
NEWS : विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के होली मिलन व नववर्ष स्वागत समारोह में उमड़ा जन सैलाब, जमकर उड़ा रंग-गुलाल, लोगों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा मंगलवार को विधानसभा क्षैत्रवासियों के लिए आयोजित होली मिलन व नव वर्ष स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन सैलाब उमड़ा।
गोपाल पुरूषोतम आश्रम बडीसादडी के पीठाधीश सुशदर्शनाचार्य महाराज, हजारेश्वर महादेव महंत चन्द्रभारती महाराज व विनोद यति महाराज के सान्निध्य में महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित गणगौर गार्डन में अपरांह 4 बजे से देर शाम तक चले होली मिलन व हिन्दू नववर्ष स्वागत कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सहकारिता मंत्री गोतम दक, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, राजसमंद विधायक दिप्ती किरण माहेश्वरी, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, निम्बाहेड़ा के पूर्व विधायक अशोक नवलखा व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चण्डालिया ने शामिल होकर विधायक आक्या व क्षैत्रवासियो को होली व नववर्ष की बधाई दी। विधायक आक्या ने समस्त अतिथियों का उपरना ओढाकर स्वागत किया। 
इस अवसर पर बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारियों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने उल्लास भरे माहोल में विधायक आक्या व एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेलते हुए हिन्दू नववर्ष की बधाईयां दी। समारोह स्थल गणगौर गार्डन में एक बड़े स्टेज पर गायक कलाकार प्रेमशंकर जाट की टीम ने सुमधुर राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियों के साथ ही कालबेलिया नृत्य कलाकारों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ, विभिन्न समाज, धार्मिक, व्यापारिक व महिला संगठनो के पदाधिकारीयो ने विधायक आक्या का उपरना ओढ़ाकर, साफा पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर होली व नववर्ष की बधाईयां दी। कार्यक्रम स्थल पर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओ के व्यापक प्रचार प्रसार व नव वर्ष विक्रम संवत 2082 की बधाईयां देते हुए बेनर लगाएं गये थे।
इस अवसर पर सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मण सिह खोर, भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, पूर्व चेयरमेन सुशील शर्मा, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, भरत जागेटिया, भूपालसागर प्रधान हेमेन्द्रसिंह राणावत, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, आरएएस सुरेश खटीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, भंवर सिंह  खरड़ीबावड़ी, करनलसिंह राठौड़, अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, तेजपाल रेगर, नवीन पटवारी, शेेलेन्द्र झंवर, भोलाराम प्रजापत, विश्वनाथ टांक, दिनेश शर्मा, रतन डांगी, रोहिताश जाट, पवन आचार्य, सुदर्शन रामपुरिया, निम्बाहेड़ा मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, राजेन्द्र सिंह मिन्नाणा, कपील चौधरी, शिवराज सिंह बैजनाथिया, नरेश जाट, रामेश्वर धाकड, देवीलाल धाकड़, बालकिशन भोई, पूर्व प्रधान नारायण सिंह नारेला, पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, पूर्व भाजयूमो जिलाध्यक्ष प्रमोद बारेगामा, पूर्व भाजपा जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया, रवि विराणी, अशोक रायका सहित बड़ी संख्या में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतो के प्रशासक, पूर्व सरपंच, वार्डपंच, पूर्व पार्षद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न समाज, औद्योगिक, धार्मिक, व्यापारिक, महिला संगठनो के पदाधिकारी व क्षैत्रवासी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE