नीमच। शहर में वकीलों द्वारा नई कोर्ट के बाहर सुंदरकांड और हवन यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। जिला अभिभाषक संघ द्वारा सुंदरकांड और यज्ञ करके जिम्मेदारों के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की जा रही है।
जैसा की विदित है नीमच में अभिभाषक संघ ने उचित बैठक व्यवस्था ना होने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए नए न्यायालय भवन का बहिष्कार कर रखा है। अधिवक्ताओं द्वारा बैठक व्यवस्था को लेकर पिछले दो दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कल नए न्यायालय भवन के गेट क्रमांक एक पर वकीलों ने ताले जड़ दिए थे। आज सुबह वाहन रैली निकाली। नीमच जिला अभिभाषक संघ की मांगों पर अनेक संस्थाओं द्वारा समर्थन ज़ाहिर किया गया है। जिला अभिभाषक संघ के जिला अध्यक्ष मनीष जोशी ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक चरणबद्ध तरीके से हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।