मंदसौर। कृषि उपज मंडी परिसर से उज्जैन जिले के इंगोरिया क्षेत्र के किसान का पिकअप वाहन चोरी होने के बाद वायडी नगर थाना पुलिस टीम द्वारा महज 12 दिन में चोरी गए पिकअप वाहन को बरामद किया गया है। इसकी सूचना के बाद किसान व परिवारजन आज मंदसौर वायडी नगर थाने पहुंचे और पुलिस टीम का माला पहनाकर स्वागत किया।
