खरगोन। जिले के ग्राम छोटी ऊन में दशकों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए निमाड़ का प्रसिद्ध पर्व गणगौर पर 9 दिवसीय रामलीला मंचन का आयोजन दशकों वर्षाे से चलते आ रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया जिसमें छटवे दिन रावण द्वारा सीता हरण की कहानी का मंचन किया गया। जिससे वहां उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर भावविभोर हो गये। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाये- बच्चे व ग्रामीणजन उपस्थित होकर धर्म से जुड़ी ओचक जानकारियां व धर्म से जुड़ने का कार्य करते है।
रामलीला मंचन से जुड़े कैलाश पुजारा, कालूराम सोलंकी जयंत गुप्ता ने बताया कि गाँव मे लगभग 70-80 वर्षाे से रामलीला चौक में गणगौर पर्व पर रामलीला मंचन का आयोजन किया जाता है। हमारा उद्देश्य लोगो को सनातन संस्कृति से जोड़ना है।