शाजापुर। पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल सिहं राजपूत एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय टी. एस. बघेल, एसडीओपी महोदय शुजालपुर निमेष देशमुख के निर्देशन मे अपराधों एंव अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। इन्ही प्रयासों एंव सुदृढ मुखबीर तंत्र व पुलिस की तत्परता के चलते थाना प्रभारी अरविन्द सिहं तोमर की टीम को दिनांक 01.04.25 की रात मे मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि परमार छात्रावास के पीछे जंगल मोहम्मदखेडा मे कुछ व्यक्ति रुपयों से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल रवाना होकर परमार छात्रावास के पीछे जंगल मोहम्मदखेडा पहुंचकर आड मे खड़े होकर देखा कि कुछ व्यक्ति दो अलग-अलग फड पर जुआ खेल रहे है तो घेराबंदी कर आरोपीगण शिवा उर्फ शिवनारायण पिता गौरेलाल केवट, राजा पिता इकबाल, शहजाद पिता शाकिर खां, इंदर पिता दोलतराम, इरशाद पिता सफीक खां, इमरान पिता इब्राहिम खां, सनावर पिता अजगर, मोहिद पिता मुस्तकीम खां सर्व निवासीगण शुजालपुर को पकडकर जुआ सामग्री एंव नगदी 42570/- रुपये जप्त किये गये एंव अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया है।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिहं तोमर, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, विपिन सिहं तोमर, आरक्षक रवि रघुवंशी, अंकित मुंदडा, अभिषेक परमार, होकम कारपेंटर, बनवारी यादव, नितेश जायसवाल एंव रवि वर्मा की महत्वपूर्ण भुमिका रही।