गुना। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुना की मैथिल ओझा समाज द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इस वर्ष का सम्मेलन अक्षय तृतीया तिथि 30 अप्रैल 2025 को होना निश्चित हुआ है। ओझा समाज मित्र मंडल सेवा समिति संगठन द्वारा यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है संगठन के पदाधिकारीयों ने पाएगा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रथम निमंत्रण पूजन कर सम्मेलन की तैयारियों प्रारंभ कर दी है ओझा समाज मित्र मंडल सेवा समिति ने इस वर्ष सम्मेलन के संयोजक के रूप में भूरेलाल ओझा हिनोतिया वालो को नियुक्त किया है वहीं सहसंयोजक के रूप में ओमप्रकाश ओझा कोषाध्यक्ष नन्नू लाल ओझा सह कोषाध्यक्ष विजय ओझा को नियुक्त किया है. जिसमें सम्मेलन अध्यक्ष, बनवारी लाल ओझा को नियुक्त किया गया उपाध्यक्ष चंद्र मोहन जी ओझा एवं कल्याण जी ओझा को बनाया गया। सम्मेलन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए और गुना में ओझा समाज के युवाओं में एकता स्थापित करने के लिए हाल ही में संगठन द्वारा गुना जिले का नवीन युवा मंडल अध्यक्ष सोनू ओझा बरोदिया को चुना गया है. वहीं महिला मंडल अध्यक्ष पिस्ता ओझा को चुना गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ओझा द्वारा बताया गया है कि यह सम्मेलन हर बार की तरह निशुल्क रखा गया है जिसमें वर वधु के परिवार से पंजीयन के समय कोई राशि नहीं ली जाएगी।
संयोजक भूरेलाल ओझा द्वारा समस्त मैथिल ओझा समाज से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में इस विवाह यज्ञ में अपना रजिस्ट्रेशन करा कर अपने बच्चों के विवाह कराये और विवाह में होने वाले फिजूल खर्चों से बचें वही समाज जनों से हृदय के साथ तन मन धन से सहयोग करने की अपील की है जिससे समाज के इस पुनीत कार्य में सहयोग मिल सके और समाज के द्वारा समाज के बच्चों का निःशुल्क विवाह सम्मेलन सफल हो सके।