BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2025, 2:24 pm
KHABAR : सतपुड़ा भवन के आदमी जाति कल्याण विभाग में हंगामा, आपस में भिड़े अधिकारी और कर्मचारी, मौके पर पहुंची पुलिस, जानें क्या है वजह, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में आदिम जाति कल्याण विभाग के कमिश्नर से नाराज कर्मचारियों ने बुधवार को दफ्तर में जमकर हंगामा किया। बाबू को सस्पेंड किए जानें से कर्मचारियों का गुस्सा फुट पड़ा। भवन के अंदर ही कर्मचारियों ने डेरा डाल प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ गया। 


बाबू को सस्पेंड किए जाने से हैं नाराज  
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि आदिम जाति कल्याण विभाग के कमिश्नर श्रीमन शुक्ला ने एक आदेश टाइप करने के लिए एक बाबू  फोन कर ऑफिस जल्दी आने लिए कहा। लेकिन किसी वजह से उन्हें पहुँचने में थोड़ी देर हो गई। जिसके बाद कमिश्नर शुक्ला ने बबऊ हर्षपाल को भला बुरा बोलते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई और उन्हें सस्पेंड कर दिया। इस बात की खबर जैसे ही अन्य कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध कर कमिश्नर के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया। 


आदिम जाति कल्याण विभाग के सभी कर्मचारी एकजुट हो गए और हंगामा कर नारेबाजी करने लगे। विवाद बढ़ता देख कमिश्नर शुक्ला ने पुलिस भी बुला ली, लेकिन हंगामा नहीं थमा।  इसके बाद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बैठक कर समझौता करने का निर्णय हुआ लेकिन अब तक कोई समझौता हो नहीं सका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE