मनासा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में आज भविष्य से भेंट कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ईश्वरलाल प्रजापति शिक्षक ने आज के भेटकर्ता तुलसीराम पाटीदार का परिचय देते हुए बताया कि ये इस विद्यालय के पूर्व छात्र है और वर्तमान में मनासा में वकालात करते हैं।
आज के कार्यक्रम के बारे में शैलेन्द्र जोशी ने जानकारी दी।आरंभ में अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।स्वागत प्रधानाध्यापक प्रियंका देवड़ा ने किया और बताया कि चार दिवसीय प्रवेशोत्सव के अनुसार आज काष्भविष्य से भेंटष्कार्यक्रम रखा गया है।
अपने उद्बोधन में वकील साहब पाटीदार ने बताया कि किस प्रकार मेहनत और परिश्रम से जीवन मे मुकाम हासिल किया जा सकता है। आप भविष्य की नींव हो राष्ट्र निर्माण में आपका महत्वपूर्ण योगदान है।खूब पढ़े, मेहनत करें और परिवार व विद्यालय का नाम रोशन करें।मेरी शुभकामनाएं है।अंत में आभार ईश्वरलाल प्रजापति सर ने माना