BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2025, 4:23 pm
KHABAR : कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, नगर पालिका के सामने पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प, हिरासत में 25 से अधिक नेता, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। दुकान किराए में वृद्धि और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस इटारसी नगर पालिका का घेराव करने निकली. पुलिस ने सभी को बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेसी बैरिकेड्स तोड़कर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प हो गई. कई जगह पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने 25 से ज्यादा कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया है।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया कि नगर पालिका निरंतर कांग्रेस पार्षदों की बात को नकारा जा रही है। बाजार की दुकानों के किराए में वृद्धि से जनता खुलकर विरोध कर रही है। हमने नगर कांग्रेसी कमेटी के साथ जयतंभ चौक से एक रैली निकालकर नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से जनता की समस्या से अवगत कराना चाहा। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने हमें बैरिकेडिंग कर रोका लिया।


उन्होंने कहा कि हमारी और पुलिस की हिंसक झड़प हुई, जिसमें पुलिस ने 25 से ज्यादा कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आठ प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों पर 151 सीआरपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार 8 काग्रेसियों को एसडीएम कोर्ट में पेश भी किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE