छतरपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज दोपहर 12 बजे एसपी अगम जैन ने अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी का इंतजाम किया और पेड़ों पर सकोरे टांगें भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए यह अनोखी पहल चलाई गई है। एसपी अगम जैन ने बताया कि आगामी दिनों में जिले के समस्त थाना एवं चौकी परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी का इंतजाम किया जाएगा जिसमें समय समय पर पानी और दाने का इंतजाम किया जाएगा इस अवसर पर एडिशनल एसपी विदिता डागर और पुलिस बल मौजूद रहा।