भगवानपुरा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा खरगोन जिले के ब्लॉक भगवानपुरा में गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत ग्राम भगवानपुरा में गणगौर घाट की साफ-सफाई की गईं जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक महेश कुमार खराड़े ने बताया की 30 मार्च सें 30 जून तक चलने वाले इस महाअभियान में 3 घंटे अभियान को मूर्त रूप देकर घाट को स्वच्छ किया गया। साथ ही जल को सहेजने व नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गईं। वर्तमान में फेल रहे बर्ड फ़्लू सें भीं बचने की सलाह दि गईं। नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के साथ साथ पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं का जीर्णाेद्धार, जल स्त्रोतों और जल वितरण प्रणालियों की साफ सफाई की जा रही है। जल स्त्रोतों के आस पास पौध रोपण के कार्य भीं किये जा रहे है। ग्राम स्तर पर समाज की सहभागिता के साथ-साथ जल संरक्षण व जागरूता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। संपूर्ण अभियान को इस तरह से नियोजित किया जा रहा है की जिससे यह अभियान समाज और सरकार की सहभागिता से जल संरक्षण व संवर्धन का जन आंदोलन बन सके। इस दौरान नवांकुर नन्हेश्वर जन सेवा संस्था के दिनेश माझन, प्रतिनिधि रमेश अवासे,परामर्शदाता कान्हा जायसवाल,पप्पु गोपाल, राजेश प्रसफुटन समिति के छात्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।