इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी कार्यालय के पास से शराब की दुकान हटा दी गई है। भाजपा नेताओं ने शराब दुकान हटाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा था। दुकान संचालक पर शहर अध्यक्ष को लाखों रुपये की पेशकश देने के आरोप लगे थे। विरोध के बाद यह कार्रवाई की गई है।
प्रदेश के इंदौर में स्थित बीजेपी कार्यालय के पास से शराब की दुकान थी। दुकान संचालक पर शहर अध्यक्ष को लाखों रुपये की पेशकश देने के आरोप लगे थे। इसके बाद शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने दुकान हटाने के लिए ताला लगाने की चेतावनी दी थी।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कलेक्टर को पत्र लिखकर दुकान हटाने की मांग की थी। इस पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए शराब दुकान को हटाने की कार्रवाई की। दुकान को कार्यालय के पास से हटा कर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।