मनासा। विगत दिनों शगुन पैलेस में सफाई कर्मचारी निखिल लौट की टैंक सफाई के दौरान मृत्यु पर 4-5 दिनांे तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कल प्रताप करोसिया अध्यक्ष मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग (राज्य मंत्री दर्जा ) भोपाल मनासा आएंगे। वे पीड़ित के घर पहुंचकर जानकारी लेंगे। इसके बाद शगुन पैलेस का निरीक्षण भी करेंगे। पुलिस कार्रवाई की समीक्षा भी करेंगे। कार्यवाही में लेटलतीफी को लेकर इसकी शिकायत की गई थी, जिसे अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया व संपूर्ण जानकारी के साथ पुलिस प्रशासन को उपस्थित होने के लिए 1.30 बजे नीमच में उपस्थित होने की सूचना भेजी गई है।