BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2025, 6:20 pm
KHABAR : नोडल खेल विद्यालय शासकीय बाल उमावि क्रं. 2 में निःशुल्क जूडो, ताईक्वाण्डो, कराते, वूशु मार्शल आर्ट टेलेन्ट सर्च प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विद्यार्थियों को खेलो से जोड़ने एवं प्रतिभाओं को अवसर प्रदान के उद्देश्य से दिनांक 5 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक निःशुल्क जूडो, ताईक्वाण्डो , कराते, वूशु मार्शल आर्ट टेलेन्ट सर्च खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नोडल खेल विद्यालय शा.बा.उ.मा.वि. क्रं. 2 नीमच में किया जा रहा है। 
संकुल प्राचार्य ओपी बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण सायंकाल 5 से 7 बजे तक जूडो ताईक्वाण्डो, कराते, वूशु एंव आत्मरक्षा कला खेलो का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा , जिसमें शहरी ,ग्रामीण , विद्यालयीन एंव गैर विद्यालयीन सभी वर्ग के बालक बालिकाए सम्मिलित हो सकते है। इस खेल प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण शासन द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनर एंव मुख्य प्रशिक्षक भरत सिंह कुमावत व्यायाम शिक्षक शा.बा.उ.मा.वि.क्रं. 2 नीमच एंव बालिकाओं को प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी तृषिता सोलंकी व्यायाम शिक्षक केन्द्रीय विद्यालय क्रं. 1 नीमच द्वारा प्रदान किया जावेगा। 
इस टेलेन्ट सर्च मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर के द्वारा बालक बालिकाओं को चयनीत कर पूरे वर्ष भर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित खिलाड़ियों को मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर प्रदान किए जाएगे। पुर्व वर्षाे में भी भरत सिंह कुमावत द्वारा प्रशिक्षित अनेक खिलाडी मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में तहसील,जिला ,संभाग,राज्य,राष्ट्रीय,खेलों एम.पी., खेलों इंण्डिया प्रतियोगिता में चयनित होकर पदक जीतकर सफलता अर्जित कर चुके है एंव कई खिलाडी शासकीय पदो पर नियुक्ति पा चुके है।
अतः अधिक सख्या में बालक बालिकाऐ इस अवसर का लाभ लें एंव प्रशिक्षण समय में शा.बा.उ.मा.वि.क्रं. 2 नीमच मे पहुच कर अपना नाम पंजीकृत करवाकर निःशुल्क जूडो, ताईक्वाण्डो, कराते, वूशु मार्शल आर्ट खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर खेल कौशल के साथ साथ अपनी आत्मरक्षा स्वंम करना सीखें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE