मुरैना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रजिस्टार ऑफिस में एक ऐसा मामला देखने को मिला जहां बताया जाता है कि हाईवे पर इंद्रलोक होटल के सामने की सात करोड़ रुपए की जमीन का फरियादी के साथ धोखाधड़ी की गई है जैसे ही राजीव पचौरी ने रजिस्ट्री को पढ़ा तो उन्होंने उसे तुरंत फाड़ दिया और मौके पर मौजूद रजिस्ट्रार प्रेमनंदन तथा सब रजिस्टार बलराम सिंह भदोरिया से शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और उल्टे ही फरियादी से बहस करने लगे और उनको भगा दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया गया कि रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्री को कैंसिल करने की कहा गया लेकिन रजिस्ट्री को कैंसिल नहीं की गई और उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। जिसकी मांग को लेकर फरियादी बाबूलाल पचौरी,राजीव पचौरी उनके साथी एसपी ऑफिस पहुंचे और बताया कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने को लेकर एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया है ,बताया जाता है कि इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में भी की गई थी, अब देखना होगा की फर्जी रजिस्ट्री करने वालों के खिलाफ पुलिस के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।