BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2025, 8:03 pm
KHABAR : मौसम परिवर्तन के साथ तापमान में अत्याधिक वृद्धि के कारण लू तथा तापघात के प्रकरणों में वृद्धि दर्ज होने की संभावना, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देखने में आ रहा है कि मौसम परिवर्तन के साथ-साथ तापमान में अत्याधिक वृद्धि के कारण लू तथा तापघात के प्रकरणों में वृद्धि दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान अनुसार 15 अप्रैल 2025 के बाद से जिले तथा प्रदेश के अन्य जिलो में तापमान 40 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। साथ ही गर्म हवाओं का प्रकोप होने की संभावना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने जिले के नागरिको को सलाह दी है, कि उक्त मौसम में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

लू तथा तापघात के लक्षण- 
शरीर का तापमान बढ़ना, त्‍वचा का सुखना, मुंह तथा गला सुखना, मतली आना, जी घबराना, चक्कर आना, सिर दर्द, मासपेशियों में ऐंठन होना, बेहोशी आना, ह्दय गति का समान्य होना, सांस लेने में तकलिफ होना आदि है।

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने आमजनो को अवगत कराया है, कि तापमान में वृद्धि होने पर अति आवश्यक स्थितियों में घर से बाहर निकलते वक्त शरीर को सूती कपडों के ढ़ककर रखे, खूब पानी पिए या शीतल पेय पदार्थों को सेवन करे, ओआरएस का उपयोग करे, चाय, कॉफी तम्बाकु, शराब इत्यादि का सेवन न करें। हो सके तो, ताजा तथा घर पर बना खाना ही खाए, बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन न करे। लू तापघात के उपरोक्‍त लक्षण होने पर घर की चिकित्सा न करे, तत्काल किसी चिकित्सक से संपर्क कर उपचार ले।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE