मंदसौर। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ में कलेक्टर प्रतिनिधि रौनक दुबे असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स विभाग मंदसौर ने ष्भविष्य से भेंट कार्यक्रमष् के अंतर्गत बच्चों से संवाद किया। दुबे ने बच्चों से बात करते हुए प्रश्न किए। दुबे ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में विस्तार से बताते हुए बच्चों को कहा की मेरी तरह असिस्टेंट कमिश्नर बनने के लिए एमपीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करना पड़ती है। जनशिक्षक देवीलाल सुनार्थी ने डॉ अब्दुल कलाम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ष्हम अपना भविष्य नहीं बदल सकते लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं और अपनी आदतें निश्चित रूप से हमारा भविष्य बदल देगीष्। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल, प्रधानाध्यापक माधुरी जोशी, स्वाति वर्मा, पूर्णिमा मुंद्रा, निशा सोनी, सुमित्रा नीमा, अंजलि सोनी, टीना और बच्चे उपस्थित थे।