गुना। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर निरंतर कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी तारतम्य में शहर की अनुराधा गली में संचालित स्पा सेंटर पर स्पा की आड़ में देह व्यापार चलने की शिकायत मिलने पर गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा स्पा सेंटर पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। निर्देशानुसार प्रभारी सीएसपी गुना भरत नोटिया के नेतृत्व में मुना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और गुना कोतवाली से एक विशेष टीम गठित की गई। सर्वप्रथम स्पा सेंटर पर देह व्यापार की सूचना की तस्दीक हेतु टीम से एक आरक्षक को सादा कपड़ों में ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया एवं बांकी टीम सेंटर के पास ही गुपचुप तरीके से खड़ी रही। ग्राहक बनाकर भेजे गये आरक्षक की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स द्वारा सेंटर पर छापा मारा, जिसके काउंटर पर एक लड़की मिली, जिसने अपने आप को स्पा सेंटर की संचालक होना बताया एवं बैंक करने पर एक और लड़की तथा दो लड़के मिले। लड़कों ने अपने नाम अनुराग पुत्र अरूण गुपचुप उम्र 32 साल निवासी टकनेरा रोड़ म्याना एवं अमन पुत्र पवन शिवहरे उम्र 19 साल निवासी म्याना के होना बताये। साथ ही मौके से कुछ आपतिजनक सामग्रियां भी पुलिस द्वारा जप्त की गई है। दोनो युवतियों और दोंनों युवकों का यह कृत्य अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6, 7 के तहत दंडनीय होने से चारों के विरूद्ध गुना कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार शुदा दोंनो युवतियों और युवकों से पुलिस द्वारा अभी और पूछताछ जारी है।