खनियांधाना। राजा गुहा निषाद राज जयंती नगर में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। पहली बार केवट समाज द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश के सांसद शामिल हुए। सम्माननीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
चल समारोह दोपहर 12 बजे श्री नर्मदेश्वर निषाद राज मंदिर, मायापुर रोड से प्रारंभ होकर नगर की प्रमुख सड़कों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचा। इस दौरान भगवान की पालकी के साथ पंजाब सिंह यादव (जिला बनाओ संघर्ष समिति प्रमुख) शामिल रहे, जिन्होंने झांकी के सभी कलाकारों को तिलक लगाकर सम्मानित किया।
समाजसेवियों ने भक्तों के लिए पेयजल की व्यवस्था की। इस भव्य आयोजन को लेकर समाज के सभी वर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे, युवा और महिलाएं भी शामिल रहे।