छतरपुर। जिले में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। जेकेवी नामक कंपनी ने जिलेभर के आम लोगों को लालच देकर उनके करोड़ों रुपये ठग लिए कंपनी ने लोगों से यह कहकर निवेश कराया था कि उनकी रकम पांच साल में दोगुनी हो जाएगी। लेकिन जब करोड़ों रुपये जमा हो गए,तब कंपनी के चार डायरेक्टर्स ने मिलकर पूरे पैसे आपस में बांट लिए और कंपनी को अचानक बंद कर दिया इस ठगी के बाद सैकड़ों निवेशक अपनी गाढ़ी कमाई डूबने से परेशान हैं उनकी राशि वापस नहीं की गई, जिससे वे बीते कई सालों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पीड़ित लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ितों ने जेकेवी कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा हमने अपनी मेहनत की कमाई इस उम्मीद में लगाई थी कि पांच साल में हमें दोगुनी रकम मिलेगी, लेकिन कंपनी ने हमें धोखा दे दिया। अब हम दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है न्याय की तलाश में एक बार फिर सैकड़ों लोग राजनगर विधानसभा क्षेत्र से एसपी कार्यालय पहुंचे और उचित कार्रवाई की मांग की। इस मामले में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने पुलिस अधीक्षक अगम जैन से बातचीत कर जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है देखना होगा कि प्रशासन कब तक आम अजंता को न्याय दिला पाता है। फिलहाल,पीड़ितों की नजरें सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।