नीमच। गत दिनों पुलिस लाइन के सामने एक सड़क दुर्घटना हो गई थी। इस दुर्घटना में नीमच मंडी के व्यापारी अग्रवाल घायल हुए थे। उस समय उनके पास एक बैग भी था, जिसमें करीब 20 लाख रूपये रखे हुए थे। पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल व उनकी टीम ने उक्त बैग को सुरक्षित अग्रवाल तक पहुंचाया। इस पर अग्रवाल व उनके परिजनों ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।