BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2025, 11:16 am
KHABAR : पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने किया नक्षत्र वाटिका में स्थित गौशाला का अवलोकन, गायों को खिलाया चारा और गुड़, पशुपालन की नई गाइड लाइन पर की चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) लखन पटेल ने बुधवार को नीमच जिले के प्रवास दौरान जावद की नक्षत्र वाटिका का अवलोकन किया। उन्होंने पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा यहां स्थापित गौशाला का निरीक्षण किया और विधायक सखलेचा से चर्चा कर नक्षत्र वाटिका और गौशाला संचालन के संबंध में जानकारी ली। पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री लखन पटेल ने गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाया। उन्होंने पशुपालन की नई गाइडलाइन पर चर्चा की। 
राज्यमंत्री पटेल ने प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाने की योजना के बारे में भी बताया। इसके लिए गांव-गांव में दुग्ध उत्पादक समितियों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर 5 रुपये बोनस देने पर सरकार द्वारा विचार किए जाने के बारे में जानकारी दी।। 
इस मौके पर सचिन गोखरू, नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद थे। गौरतलब है कि मंत्री पटेल, गृह मंत्री अमित शाह के नीमच दौरा कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा लेने नीमच पहुंचे थे। नीमच से उन्होंने अठाना जावद स्थित नक्षत्र वाटिका पहुंच कर नक्षत्र वाटिका एवं गौशाला का अवलोकन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE