शाजापुर। जिले का नेशनल हाईवे 52 पतोली जोड़ के समीप गुरुवार सुबह इंदौर से दिल्ली जा रही तरबूज से भारी आईसर वाहन का टायर फटने से असंतुलित होकर अपने आगे चल रही कार से टकरा गई जिससे आईसर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर रोड पर पलटी खा गया जिसमें रखे तरबूज रोड पर बिखर गए वहीं आयशर के आगे चल रही कार भी हादसे की चपेट में आ गई मामले की सूचना लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची गनीमत रही के हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है, कार चालक ने बताया कि वे रूपा खेड़ी से राजगढ़ की तरफ जा रहे थे एवं करेडी नाके से नेशनल हाईवे पर चढ़े थे उन्होंने बताया कि अचानक आईसर से उनके कर टकरा गई उनके कर में तकरीबन 4 से 5 महिला सवार थी जो सुरक्षित हैं बड़ा हादसा होते बच गया।