BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2025, 12:49 pm
REPORT : पुलिस थाना सलसलाई की सफलता, 08 माह से अपहृत नाबालिग अपहृर्ता को राजस्थान से दस्तयाब कर आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़े खबर

Share On:-

शाजापुर। थाना सलसलाई पुलिस को 08 माह से अपहृत नाबालिग अपहृर्ता को आरोपी घनश्याम पिता बाबुलाल  निवासी सेन्ट्रल बैंक के पास ,नई कोलोनी ,रायपुर जिला झालावाड़ (राज०) से दिनांक 02.04.2025 को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 13/07/2024 को अपहृर्ता के पिता ने हाजिर थाना आकर रिपोर्ट किया कि मैं ग्राम धतुरीया रहता हुँ । मजदुरी करता हुँ । दिनांक 11.07.24 को रात्री करीबन 11.00 बजे मैं मेरे परिवार के साथ घर पर भोजन कर रहा था। मेरी नाबालिग लडकी उम्र 17 साल की बाहर कचरा फेंकने गई थी । हमने खाना-खाकर बाहर आकर देखा तो मेरी लडकी नहीं दिखी। फिर मैने मेरी लडकी की आसपास व घर में एवं रिश्तेदारों में तलाश किया किन्तु नही मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी लडकी को बहला फुसलाकर ले गया होगा। रिपोर्ट पर थाना सलसलाई पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नाबालिग अपहृर्ता उम्र 17 साल को दस्तयाब करने व आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी हेतु 10,000 रू के नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई बाद पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल सिंह राजपूत शाजापुर के आदेशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस.बघेल , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेरछा टीसी पवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सलसलाई निरी.जनकसिंह रावत द्वारा पुलिस टीम जिसमें उनि नरेन्द्र कुशवाह ,आर.धनपाल राजपुत , आर.पुष्पेन्द्र उमठ ,आर.नितेश सेन , आर.सुरेश दांगी , आर.राहुल वर्मा, म.आर.धुपछाया प्रजापति की पुलिस टीम बनाकर मुखबीर सूचना के आधार पर हमराह फोर्स के रायपुर राजस्थान रवाना किया गया जिनकी तलाश पुलिस टीम द्वारा रायपुर राजस्थान में की गई जहां पता चला की आरोपी , अपहृता को लेकर वहां से नयागांव लक्ष्मीपुरा चला गया है जिसकी तलाश कर नयागांव लक्ष्मीपुरा से आरोपी घनश्याम के कब्जे से उक्त नाबालिग अपहृता को दस्तयाब किया गया है व थाने आए व अपहृर्ता के कथन लिये गये जिसने अपने कथन में आरोपिया वैष्णवी का पुत्र बलराम जो की पूर्व में थाना सुनेरा क्षेत्र से अपहृता को भगाकर ले गया था व बलात्कार किया था एवं वर्तमान में जेल में बंद है के प्रकरण में गवाही बदलवाने हेतु भगा कर ले जाने व छुपा कर रखना बताया जिसकी धारा का ईजाफा किया गया व दिनांक 03/04/2025 को आरोपी घनश्याम एवं उसकी पत्नी वैष्णवी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेरछा टीसी पवार,थाना प्रभारी निरीक्षक जनक सिंह रावत, उनि नरेन्द्र कुषवाह, आर.धनपाल राजपुत , आर.पुष्पेन्द्र उमठ ,आर.नितेष सेन, आर.सुरेश दांगी, आर.राहुल वर्मा, म.आर.धुपछाया प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE