उज्जैन। शासकीय उ.मा.वि. माधवगंज में गत दिवस नगर निगम सभापति कलावती यादव के मुख्य आतिथ्य में उत्साहपूर्वक प्रवेशोत्सव मनाया गया। नवीन सत्र 2025-26 के प्रथम दिवस विद्यालय में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय चौधरी ने अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के रूप में सतीश सिंदल, समाजसेवी लक्ष्मी नारायण एवं इंदरसिंह चौधरी उपस्थित थे।
स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा विघालय कें प्राचार्य बीएमएस परिहार ने रखी। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत विद्यार्थियों का तिलक एवं पुष्पमाला से स्वागत के साथ साथ उन्हें पुस्तकें भी प्रदान की गई।मुख्य अतिथि कलावती यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रथम बार है कि सत्र प्रारंभ होने के प्रथम दिवस ही विद्यार्थियों को पुस्तकें प्राप्त हो रही है, जो माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विद्यार्थी अध्ययन के साथ साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भी सहभागिता कर अपने परिवार एवं नगर का नाम गौरवान्वित करें।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मनोज नीमा ने किया तथा आभार वैशाली गुप्ता ने माना।