देवास। शासन के निर्देशानुसार लोकमाता देवी अहिल्याबाई के 300वीं जयंती वर्ष पर संपूर्ण राज्य एवं उन सभी धार्मिक नगरों जहां लोकमाता देवी अहिल्या बाई की ओर से विभिन्न कार्य कराए गए हैं, उन स्थलों पर प्रेरणा उत्सव के रूप में विधि सांस्कृतिक-अकादमिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वरूप की गतिविधियां संबंधित विभागों के माध्यम से की जाएगी। मार्च माह से 31 मई तक ऐसे सभी स्थानों पर लोकमाता देवी अहिल्या बाई के जीवन/अवदान से संबंधित गतिविधियां कैलेंडर एवं कार्ययोजना अनुसार विविध गतिविधियां की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने प्रस्तावित गतिविधि से स्वरूप अनुसार संबंधित विभागों से समन्वय से गतिविधि/आयोजन पूर्ण कराने के लिए सीईओ जिला पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।