उज्जैन। एक अप्रैल से शराब बंदी लागू हो गई है। नगर निगम सीमा में स्थित सभी 17 शराब दुकानें बंद कर दी गई हैं। इस फैसले का स्वागत करते हुए वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने गुरुवार को मिर्जा नईम बेग मार्ग पर स्थित पूर्व शराब दुकान के बाहर ढोल बजाकर जश्न मनाया। फेडरेशन के सदस्यों ने राहगीरों को मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस निर्णय पर आभार व्यक्त किया। फेडरेशन के रोहित मित्तल ने कहा कि शराब दुकानों की वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि इस फैसले से गरीब परिवारों को विशेष राहत मिलेगी।मध्य प्रदेश सरकार ने कुल 19 शहरों में शराब बंदी का फैसला लिया है। इस बीच, वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से एक नई मांग रखी है। संगठन चाहता है कि जिस तरह शराब बंदी लागू की गई है, उसी तरह मांस बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही उज्जैन को जल्द ही धार्मिक नगरी घोषित किया जाए।