देवास। मेंढकी चक में रहने वाले अजय पिता मोहन परमार उम्र 25 का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला।मृतक के परिजनों को शक है कि अजय की आत्महत्या नहीं हुई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने सिविल लाइन पुलिस थाने के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक के पिता मोहनलाल परमार ने बताया कि, अजय कल डायमंड कॉलोनी में अपने चाचा के मकान के उद्घाटन में गया था और रात में वापस आकर शराब पी थी। सुबह जब परिजनों ने देखा तो अजय फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला।उन्होंने बताया कि उसके कुछ दोस्त है जिनके साथ वह शराब पी रहा था उस पर शंका है वहीं उन्होंने एक लड़की का नाम भी बताया जिस पर उन्हें शंका है।परिजनों ने जहां जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे थे और थाना परिसर में शव को रख दिया था।सिविल लाइन थाना प्रभारी रोहित पटेल ने बताया कि परिजनों को समझाइए दी गई है और परीजन शव लेकर चले गए हैं पूरी कार्रवाई निष्पक्ष रूप से की जाएगी।