BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2025, 3:03 pm
KHABAR : भोपाल के पास खुलेंगी 12 ईवी प्रोडक्शन यूनिट, मंडीदीप पहला इंडस्ट्री एरिया होगा, जहां बैटरी बनेंगी भी और रिसाइकिल भी होंगी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मप्र में नई इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल पॉलिसी लागू होने के बाद ईवी प्लांट पर काम शुरू हो गया है। प्रदेश के पीथमपुर के बाद अब मंडीदीप और बगरोदा इंडस्ट्री एरिया में ईवी प्लांट के लिए जगह तलाशी जा रही है। जानकारी मिली है कि भोपाल के आसपास करीब एक दर्जन ईवी प्रोडक्शन प्लांट आएंगे, लेकिन इस साल केवल दो की शुरूआत होगी। इसमें दो बड़ी दो पहिया वाहन कंपनी जमीन तलाश रही है।


इतना ही नहीं मंडीदीप में बैट्री बनाने और उन्हें रिसाइकल करने का प्लांट भी शुरू होने वाला है। मंडीदीप इंडस्ट्री एसोसिएशन के चेयरमेन राजीव अग्रवाल ने बताया कि ऐसा करने वाला मंडीदीप पहला क्षेत्र है। जहां ईवी के निर्माण के साथ उनके लिए बैट्री बनाने और रिसाइकिल करने का काम होगा।


उन्होंने बताया कि दो बड़ी कंपनी यहां जगह देख रही हैं और इस साल के अंत तक प्लांट बनाने का काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि नई नीति में प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन संभाग को मॉडल इलेक्ट्रिक व्हीकल शहर घोषित किया गया है।


यहां इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक रोड मैप तैयार किया गया है। इस योजना में 80 प्रतिशत शासकीय वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में परिवर्तित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।


मंडीदीप और बगरोदा में अभी दो ईवी प्लांट
मंडीदीप और बगरोदा में अभी दो ईवी प्लांट चल रहे हैं। मंडीदीप में दो पहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाए जा रहे हैं। इस साल नई और एडवांस तरह की बैट्रियां बनाने का प्लांट शुरू होगा। इसके लिए मंडीदीप और औबेदुल्लागंज के बीच जगह देखी जा रही है। बगरोदा में गोल्फ कार्ट का काम हो रहा है। इस कंपनी के हेड नितिन सिंह चौहान ने बताया कि अभी वे 100 गोल्फ कार्ट बना रहे हैं, लेकिन इस साल 300 गोल्फ कार्ट बनाने का काम शुरू हो जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE