नीमच। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम सावन में बीस भुजा माता जी के दर्शन कर आज विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विधायक निधि से निर्मित होने वाले सार्वजनिक डोम निर्माण लागत 15 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण लागत 10 लाख रुपए, दुकान निर्माण लागत 16 लाख रुपए, कुल मिलाकर 31 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष शारदा बाई मदन लाल धनगर,प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र भटनागर,मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया,जनपद सदस्य प्रहलाद भट्ट, सरपंच जितेंद्र माली, महामंत्री नवल कृष्ण सुरावत, मंडल उपाध्यक्ष महेश गुर्जर, पूर्व सरपंच मानसिंह गुर्जर एवं ग्राम सावन के ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस औसत पर विधायक परिहार ने कहा कि विकास की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी तथा उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी कई सौगात है इस क्षेत्र को मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया एवं महेंद्र भटनागर , अनिल शर्माने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आभार पूर्व सरपंच मानसिंह गुर्जर ने किया।