BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2025, 3:37 pm
KHABAR : मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्ष के साथ की चर्चा, वित्तीय वर्ष 2025-26 की लक्ष्यपूर्ति के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक की। मीटिंग में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्ष के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 की लक्ष्यपूर्ति के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।


गुरुवार को एमपी के सीएस अनुराग जैन ने मंत्रालय में समीक्षा बैठक की। इस मीटिंग में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में अनुराग जैन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभागीय योजनाओं के लक्ष्य पूरा होने की जानकारी ली और 2025-26 की लक्ष्यपूर्ति के लिए दिशा निर्देश दिये।


साथ ही मुख्य सचिव ने विजन /2047 के अंतर्गत विभागीय कार्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। अनुराग जैन ने संकल्प पत्र में सभी विभागों से जुड़े संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर, उनके पालन की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यंमत्री डॉ मोहन यादव के प्राथमिकता वाले विषयों के क्रियान्वयन समय-सीमा में सुनिश्चित किए जाएं।


उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए, केंद्र सरकार को भेजे जाने वाले उपयोगिता प्रमाण पत्र और मांग स्थिति की भी जानकारी ली। सीएम हेल्पलाईन, ई-ऑफिस, सीपी ग्राम, विधानसभा प्रश्न और आश्वासन सहित कैग रिपोर्ट से संबंधित विभागों से जानकारी ली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE