BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2025, 3:53 pm
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान- कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव के मार्गदर्शन में जनसहयोग से बरखेड़ी तालाब का किया जा रहा है गहरीकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव के मार्गदर्शन में नीमच जिले में जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण के कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जनपद पंचायत मनासा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरखेड़ा के ग्राम बरखेड़ी में स्थित बड़ा तालाब का ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों द्वारा जनसहयोग गहरीकरण कर मिट्टी निकालने का कार्य किया जा रहा है। तालाब गहरीकरण के इस कार्य से ग्रामीणों, किसानों को अपने खेतों में डालने के लिए उपजाऊ मिट्टी उपलब्‍ध हो रही है। वहीं ग्राम के तालाब का गहरीकरण होने से जल भराव क्षमता में वृद्धि हो रही है, जिससे जल स्‍तर भी बढ़ेगा। इस तालाब गहरीकरण कार्य में अब तक तीन दिनों में 10 किसानों द्वारा 5 ट्रेक्‍टर ट्रालियों द्वारा जेसीबी की मदद से मिट्टी निकालकर अपने खेतों में डालने का कार्य किया जा रहा है। इस तालाब से 1300 से 1500 ट्राली मिट्टी निकालने के लिए मार्किंग की जाकर मिट्टी निकाली जा रही है। इससे तालाब की जल संग्रहण क्षमता 5000 घन मीटर बढ़ने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE