BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2025, 4:04 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- एसएनसीयू में गंभीर नवजात शिशु स्वस्थ हुआ, प्रोटोकॉल आधारित सेवा से शिशु की जान बचाई गई, नीमच हनुमंतिया के किरण घनश्‍याम के घर लौट आई खुशियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील ने बताया, कि किरणदृ घनश्‍याम जटिया निवासी हनुमंतिया तहसील जावद की 17 दिसम्‍बर 2024 को समय पूर्व डिलेवरी हुई। शिशु को  अत्यधिक कम वजन, मात्र 0.680 कि.ग्रा. वजन, शॉक एवं सांस लेने की समस्या से गंभीर हालत में एसएनसीयू नीमच में भर्ती किया गया। भर्ती के समय उसका वजन 0.680 कि.ग्रा.ग्राम था। बच्चे को सिविल सर्जन डॉ. महेन्‍द्र पा‍टील के मार्गदर्शन में एसएनसीयू के चिकित्‍सक एवं स्‍टाफ द्वारा एफबीएनसी गाइडलाइंस अनुसार उपचार शुरू किया गया और लगातार 106 दिन तक एसएनसीयू में रखकर उपचार किया।
एसएनसीयू के स्‍टाफ एवं शिशु की मां किरण की लगन व मेहनत से शिशु का वजन 1.364 किलोग्राम होकर उसे सफलतापूर्वक 2 अप्रैल 2025 को डिस्‍चार्ज कर दिया गया। एसएनसीयू में बच्चे को भर्ती के तीसरे दिन से फीड शुरू की गई एवं 8वें दिन से बच्चे को प्रति दिन कंगारू मदर केयर दी गई, जो कि लगभग 30 दिन चली।
दसवें दिन के बाद से बच्चें को प्रतिदिन फीडिंग एवं कंगारू मदर केयर प्रदान की जाती रही। करीब 106 दिन तक शिशु एसएनसीयू में भर्ती रहा। पिछले दिनों लगातार वजन में वृद्धि हुई, मां दूध पिलाने में सक्षम हुई, शिशु पूरी तरह स्टेबल होने के उपरान्त 2 अप्रैल 2025 को डिस्चार्ज किया गया हैं। शिशु की मां किरण एवं परिजनों ने एसएनसीयू के समस्त डॉक्टर एवं नर्सिंग ऑफिसर का आभार व्यक्त किया है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE