BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2025, 7:01 pm
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान- जल संरक्षण एवं जल संचयन के लिए जिले की 34 ग्राम पंचायतों में जल चौपाल का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जल संचयन के लिए कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव के मार्गदर्शन में 3 अप्रेल से जिले में जल चौपाल विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन 3 अप्रेल को जिले की 34 ग्राम पंचायतों में जल चौपाल आयोजित की गई। इनमें जनपद क्षेत्र नीमच की 11 पंचायतों, जावद की 13 ग्राम पंचायतों एवं जनपद क्षेत्र मनासा की 10 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों की उपस्थि‍ति में जल चौपाल आयोजित की गई। इन जल चौपालों में ग्रामीणों के साथ जल संरक्षण, जल संचयन एवं जल संरचनाओं के निर्माण के संबंध में चर्चा कर, ग्रामीणों को जनभागीदारी से जल संरचनाओं के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया है। साथ ही ग्रामीणों से चर्चा कर, पंचायत क्षेत्र में जल संरचनाओं के निर्माण के लिए कार्याे का चिन्हांकन किया गया है।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 4 अप्रेल 2025 को नीमच जनपद क्षेत्र में 11, जावद जनपद क्षेत्र में 13 और मनासा जनपद क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों की उपस्थि‍ति में जल चौपाल आयोजित की जा रही है। जल चौपाल के निरीक्षण के लिए निरीक्षणकर्ता अधिकारी नियुक्‍त किए गए है। साथ ही एक-एक ग्राम पंचायत के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्‍त किए गए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE