BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2025, 7:12 pm
KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को पीले चावल के साथ भेजा स्मरण पत्र, की ये मांग, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के कारण अभिभावक और स्टूडेंट परेशान है। कांग्रेस ने पीले चावल के साथ मुख्य सचिव अनुराग जैन को स्मरण पत्र भेजा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस पर पलटवार किया है।


कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने पीले चावल के साथ सीएस अनुराग जैन को स्मरण पत्र भेजा है। इसके माध्यम से त्रिपाठी ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निजी स्कूलों की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। त्रिपाठी ने कहा कि स्कूलों ने जो नियम बनाए है उसके कारण महंगा सिलेबस खरीदना पड़ रहा है।


विवेक त्रिपाठी ने महंगी किताबों और ड्रेस की अपनी चहेती दुकान से बिक्री और फीस वृद्धि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई बार स्कूल शिक्षा मंत्री से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंत्री और अधिकारी गड़बड़ी को लेकर शिकायत करने की बात करते हैं, लेकिन शिक्षा विभाग के पोर्टल पर किसी भी अधिकारी का नंबर नहीं है। किताबों को हर साल थोड़ा सा बदला जाता है जिसके कारण स्टूडेंट को हर साल नई किताब खरीदनी पड़ती हैं। NCERT की मिलने और स्कूल वाले जहां से सिलेबस खरीदने का कह रहे है उसमें जमीन आसमान का फर्क है।


कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता अजय यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इतिहास गलत पढ़ाया है। केंद्र की भाजपा सरकार ने उसमें बदलाव किया है। इसके कारण धीरे-धीरे कर किताब में बदलाव किया जा रहा है। वहीं ज्यादा कीमतों में सिलेबस मिलने को लेकर अजय यादव का कहना है कि कांग्रेस की राजनीति सिर्फ भ्रम फैलाने की है। इसलिए वो इस मामले में भी सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE