नीमच। आज सकल ब्राह्मण समाज द्वारा अभिभाषक संघ द्वारा किए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए एक समर्थन पत्र अध्यक्ष मनीष जोशी को सोपा तथा उनकी मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप शर्मा ने बताया है कि अभिभाषक संघ द्वारा नवीन न्यायालय परिसर में बैठने की व्यवस्था को लेकर अन्य समाजों के साथ ही सकल ब्राह्मण समाज भी अभिभाषक संघ की मांगों का समर्थन करता है। जैसा की विदित है कि अभिभाषक संघ नीमच के द्वारा पिछले तीन दिनों से नवीन न्यायालय परिसर में बैठक व्यवस्था को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।