BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2025, 7:33 pm
KHABAR : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 9 अप्रैल को संभावित रामपुरा एवं जावद के कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्‍भ, कलेक्‍टर ने की तैयारियों की समीक्षा, जिला अधिकारियों को सौपें दायित्‍व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव का 9 अप्रेल 2025 को नीमच जिले के रामपुरा एवं जावद में कार्यक्रम प्रस्‍तावित है। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव रामपुरा में विभिन्‍न परियोजनाओं और विकास एवं निर्माण कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर, सभा को संबोधित करेंगे और विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ पत्र वितरित करेंगे। जावद में मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सीएम राईज स्‍कूल का लोकार्पण एवं नवीन उद्योगांे का भूमिपूजन करने के साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मुख्‍यमंत्री जी के प्रस्‍तावित कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में जिला अधिकारियों को विभिन्‍न दायित्‍व सौपे गये। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी जिला अधिकारियों को मुख्‍यमंत्री जी के प्रस्‍तावित कार्यक्रमों को लेकर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने कार्यक्रम के लिए स्‍थल, सभा स्‍थल चयन, हितग्राहियों को कार्यक्रम स्‍थल पर लाने, उन्‍हे सु-व्‍यवस्थित ढंग से बैठने की व्‍यवस्‍था, परिवहन, मंच व्‍यवस्‍थाएं, कार्यक्रम स्‍थल पर पेयजल एवं साफ-सफाई व्‍यवस्‍था,एवं वाहनों की पार्किग व्‍यवस्‍था सहित प्रदर्शनी आयोजन के साथ ही अन्‍य सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं संबंधी दायित्‍व अधिकारियों को सौपे तथा इनदायित्‍वों का समय-सीमा में तत्‍परतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदिया व सभी एसडीएम एवं विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE