BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2025, 7:44 pm
KHABAR : खनिज विभाग ने की 225 प्रकरणों में 1.86 करोड़ अर्थदण्‍ड की वसूली, वित्‍तीय वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक 56.30 करोड़ का राजस्‍व प्राप्‍त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एवं अवैध भण्डारण पर कार्यवाही कर, खदानों की जांच कर, वर्ष 2024-25 में विगत 05 वर्षों का रिकार्ड कायम किया हैं। जिले में वर्ष 2020-21 में अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 136 प्रकरण दर्ज कर 92.00 लाख की अर्थदण्ड वसूली की गई। वर्ष 2021-22  में 171 प्रकरणों में 1.08 करोड़ की वसूली की गई। वर्ष 2022-23 में 180 प्रकरण दर्ज कर 1.46  करोड़ की वसूली की गई एवं वर्ष 2023-24 में 173 प्रकरण दर्ज किये जाकर 1.22 करोड़ की वसूली की गई थी। जबकि वर्ष 2024-25 में अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एंव अवैध भण्डारण के सर्वाधिक 225 प्रकरण दर्ज कर, सर्वाधिक 1.86 करोड़ अर्थदण्ड की वसूली की गई है, जो कि विगत 05 वर्षों में सर्वाधिक है।

जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान ने बताया, कि विगत 5 वर्षों की तुलना में वर्ष 2024-25 में 56.30 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई हैं, जो कि सर्वाधिक है। जिले में वर्ष 2020-21 में 39.48 करोड़, वर्ष 2021-22 में 39.03 करोड़, वर्ष 2022-23 में 44.12 करोड तथा वर्ष 2023-24 में 52.72 करोड़ रूपये जबकि इस वर्ष सर्वाधिक 56.30 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई है। इस प्रकार खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के विरूद्ध ही नही अपितु राजस्व प्राप्ति में भी जिले ने विगत 05 वर्षों के रिकार्ड को पीछे छोड़ा हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE