मंदसौर। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर अदिती गर्ग एवं जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन के मार्गदर्शन में जल संरचनाओं के निर्माण के तहत खेत का पानी खेत में ही रहे इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक नवीन खेत तालाब और बावड़ीयों की साफ-सफाई की जा रही है, खेत,तालाब से बरसात के मौसम में जल का अतिरिक्त प्रवाह रोक कर, खेत का पानी खेत में ही संग्रहित किया जा सकेगा। इस संग्रहित पानी का उपयोग अन्य ऋतु में सिंचाई के साथ मछली पालन एवं मवेशियों के पीने के पानी के लिए भी उपयोगी रहेगा। जिले में नवीन खेत तालाब निर्माण के कार्य चिन्हित कर लिए गए है साथ ही पुराने खेत तालाबों को भी पूर्ण करवाया जा रहा है। ग्रामीण जाबकार्डधारी कृषक अपने खेत में तालाब बनवाने हेतु संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव से संपर्क कर सकते हैं।