शाजापुर जिले के शुजालपुर में एक सेल्समैन के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को आईटीसी कंपनी का कर्मचारी बताकर सस्ती सिगरेट बेचने का झांसा दिया। पीड़ित से 29 हजार रुपए लेकर उसे पत्थर और खाली पुष्टे से भरी बोरी थमा दी।
सुजालपुर के गोविंद परमार एक किराना सेल्समैन हैं। वह इमरान खान की दुकान पर गए थे। वहां एक अनजान व्यक्ति से मुलाकात हुई। इमरान ने बताया कि वह एक साल पहले इसी व्यक्ति से माल खरीद चुका है। आरोपी ने गोविंद को मंडी बस स्टैंड पर सिगरेट से भरी गाड़ी होने की बात कही। अपनी बाइक पर बिठाकर उन्हें पेट्रोल पंप के पास ले गया। वहां एडवांस में 29 हजार रुपए लेकर एक बोरी दी।
जब गोविंद ने बोरी खोली तो उसमें सिगरेट की जगह पत्थर और खाली खोके निकले। पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। शुजालपुर। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।