BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2025, 12:39 pm
BIG REPORT : हिंदू-मुस्लिम गांव पर सियासत, बीजेपी विधायक बोले- पाकिस्तान की बात करने वालों को कुचल दिया जाएगा, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- मैंने संविधान सम्मत बात कही, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता की मुस्लिम गांव की मांग पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। कहा- हिंदू गांव परंपरागत हैं, कांग्रेस पगला गई है। हिंदू गांव की परिकल्पना यह है कि सब सुरक्षित रहें। बहन बेटी आजादी के साथ घूम सकें। शिवजी महाराज, महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद, तेगबहादुर, गौतम बुद्ध, गुरुनानक, राम-कृष्ण, महावीर यही हिंदू हैं। इनसे किसी को खतरा नहीं है। पाप मत करना, बेटियों को मत छेड़ना, देश का तिरंगा मत जलाना, सेना पर पत्थर नहीं फेंकना, फिर किसी को डर नहीं है।


देश से गद्दारी करने वालों के हाथ पैर तोड़ देंगे
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि- पाकिस्तान की बात करने वालों को कुचल दिया जाएगा। 10 फीट नीचे दफना दिया जाएगा। पुराने अपमान को भारत नहीं भूला है। जिन्ना की भूल रही होगी, नेहरू का दोष रहा होगा, बंटवारा आज भी हमें पसंद नहीं है। राम के बेटे लव के लाहौर को हम याद करते हैं। कांग्रेसियों के नापाक इरादों ने पाकिस्तान बनाया है। पाकिस्तान की बात करने वाली जिन्ना की औलाद अब देश तो क्या विश्व के किसी कौने में पैदा नहीं होंगे। देश से गद्दारी करने वालों के हाथ पैर तोड़ देंगे।


जिन्ना से जोड़ने की तो बात ही नहीं की
कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि- मैंने यह कहा है यदि संविधान हिंदू गांव बनाने की अनुमति देता है, तो फिर अन्य तीनों धर्म के गांव भी बसना चाहिए। मैंने संविधान सम्मत बात कही है। जिन्ना से जोड़ने की तो बात ही नहीं की। बीजेपी विधायक राजनीति कर रहे हैं। अच्छा होता विधायक वर्ग विशेष गांव के बजाय हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई गांव की बात करते।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE