शाजापुर। मुस्लिम समुदाय ने वक्फ संशोधन बिल के विरोध में जुम्मे की नमाज के बाद हॉट मैदान मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है। विरोध प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि वे इस बिल का सांकेतिक रूप से विरोध कर रहे हैं। वक्फ संशोधन बिल को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने मंजूरी दे दी है। इस बिल में कई संशोधन किए गए हैं, जिनमें से एक यह है कि मौजूदा वक्फ संपत्तियों पर श्उपयोगकर्ता द्वारा वक्फश् के आधार पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है।
वक्फ संशोधन बिल के विरोध में विभिन्न मुस्लिम संगठनों और समुदायों ने अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने कहा है कि यह बिल मुस्लिम समुदाय के हितों के विरुद्ध है और वे इसका विरोध करते हैं। सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।