मनासा। नगर के नीमच रोड स्थित शासकीय (रामेश्वर मारू) सिविल हॉस्पिटल के परिसर में आने वाले मरीजों व आमजनों की शुद्ध पेयजल मिले हेतु यजुर्वेदी परिवार द्वारा नगर की सामाजिक सेवा भावी संस्था कर्तव्य एक प्रयास के माध्यम से अपने परिवार जनों स्व.विश्वनाथ यजुर्वेदी, स्व.श्री मति विद्यादेवी यजुर्वेदी, स्व.अशोक यजुर्वेदी की स्मृति में जल मंदिर (आर ओ फिल्टर प्लांट) लगाया गया है। जिसका उद्घाटन 5 अप्रैल शनिवार को दोपहर 1 बजे क्षेत्रीय विधायक माधव मारू द्वारा किया जायेगा ।