BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2025, 3:43 pm
KHABAR : बीजेपी के प्रदेश सह प्रभारी पर यौन शोषण का आरोप, आप नेता ने डीजीपी को लिखी चिट्‌ठी, धार की आदिवासी कार्यकर्ता का शोषण हुआ, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। एमपी बीजेपी के प्रदेश सह प्रभारी और दिल्ली से विधायक सतीश उपाध्याय पर धार जिले की एक आदिवासी महिला के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। आम आदमी पार्टी के नेता और अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे सोमनाथ भारती ने यह आरोप लगाते हुए एमपी के डीजीपी को एक चिट्ठी भी लिखी है। इसमें आदिवासी महिला के गायब होने की जानकारी देकर भारती ने उसकी सुरक्षा की मांग की है। यह शिकायत बुधवार को की गई है।


डीजीपी कैलाश मकवाना को सौंपे गए पत्र में भारती ने लिखा है कि वे 10 सालों तक दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक रहे हैं। पिछले चुनाव में मामूली अंतर से सतीश उपाध्याय से हार गए थे। उन्होंने हाईकोर्ट में उपाध्याय के खिलाफ जानकारी छिपाने का केस दर्ज किया है, जिसमें यह कहा गया है कि उपाध्याय ने एमपी में अपने खिलाफ चल रहे एक केस की जानकारी छिपाई है।


सह प्रभारी रहते महिला कार्यकर्ता के साथ यौन शोषण किया
भारती के अनुसार, उपाध्याय ने एमपी में पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता का यौन शोषण किया था। डीजीपी को लिखी गई चिट्ठी में उन्होंने बताया कि कोर्ट ने उपाध्याय के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जानकारी मांगी है और मामले की सुनवाई 8 अप्रैल को होनी है, इसलिए वे जानना चाहते हैं कि संबंधित केस किस थाने में दर्ज है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE