शाजापुर। माननीय न्यायालय शुजालपुर के प्रकरण क्रमांक 16/2016 धारा 138 एनआई एक्ट में आरोपी सीताराम पिता शंकरलाल सौलंकी निवासी ग्राम हडलायकलां हाल निवासी उज्जैन का दिनांक 06.06.2022 को स्थाई वारंट जारी हुआ था। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिहं राजपूत के द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया जाकर वारंटियों की गिरफ्तारी पर ईनाम की उद्दोषणा की गई थी।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिहं राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, एसडीओपी शुजालपुर निमेष देशमुख के निर्देशन मे थाना प्रभारी अरविन्द सिहं तोमर द्वारा वारंटी सीताराम के संबंध मे जानकारी निकालने पर वारंटी वर्तमान मे उज्जैन मे निवास करना पाया गया थाना प्रभारी अरविन्द सिहं तोमर के द्वारा एक टीम गठीत कर टीम को वारंटी की तलाश मे लगाया गया टीम के द्वारा उक्त वारंटी के निवास स्थान उज्जैन जाकर भी कई बार तलाश की गई परन्तु वारंटी का कोई पता नही चला वारंटी की तलाश हेतु मुखबीर लगाये गये इसी के परिणामस्वरुप टीम के द्वारा आज दिनांक 04.04.25 को वारंटी सीताराम को बस स्टैण्ड शाजापुर से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिहं तोमर, प्रधान आरक्षक विपिन सिहं तोमर, आरक्षक बनवारी यादव एंव सैनिक गोपाल परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।