खरगोन। जिले के बड़वाह गणगौर पर्व के अंतिम दिवस की संध्या पर गणगौर घाट झालरिया गीतों से गुंजायमान हो गयाद्य गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घाट पर पहुंचकर माता जी को नम आंखों से विदाई दी। इस दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग अपने परिवार के साथ गणगौर घाट पहुंचेद्य कई बाड़ियो में विराजित माता को रथ से श्रद्धालु ढोल-ढमाको के साथ शाम को घाट पर लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी बलराम राठौड़ ने पुलिस जवानों के साथ सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था। आकर्षक बिजली सज्जा के बीच हजारों लोगों ने मेले का आनंद लिया
इस दौरान भक्तों ने घाट पर माता की विशेष पूजा कर झालरिया देते हुए गीत गाए और धानी का प्रसाद बांटा। नपा ने माता के जवारे नर्मदा में विसर्जन करने के लिए ट्रेक्टर ट्राली की व्यवस्था कर रखी थी। माता के पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने जवारे उस ट्राली में रख दिए। उसके बाद रथ लेकर श्रद्धालु अपने-अपने घर पहुंचे। महिलाओं ने अपने सिर पर रथ रखकर माता के भजनों और ढोल पर नृत्य भी किया। नपा ने हर साल की तरह शानदार मेले का आयोजन रखा था। इस दौरान सांसद के पुत्र जय ज्ञानेश्वर पाटिल भी पहुंचे थे। नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर, सीएमओ कुलदीप किशुंक सहित अन्य पार्षदों ने मंच से घाट पर लाने वाले गणगौर माता और उन्हें लाने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया। रथ बौड़ाए श्रद्धालु बाजे-गाजे के साथ माता को विसर्जन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर खूब थिरके।