मंदसौर। अज्ञात वाहन से दुर्घटना में घायल होने पर 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति कलेक्टर अदिती गर्ग ने प्रदान की है। मोटरयान दुर्घटना पीडित प्रतिकर स्कीम 2022 के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल होने पर आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इस प्रावधान के तहत अज्ञात वाहन से घायल होने पर अशोक पिता मोहन लाल जटिया निवासी नरसिंहपूरा मंदसौर को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।